सिंगरौली में बड़ा हादसा: कोयला परिवहन ट्रक 70 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक–क्लीनर की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Suresh kumar

सिंगरौली : विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत मुड़वानी डैम के पास बीती रात कोयला परिवहन में लगा एक ट्रक करीब 70 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ, जब जयंत परियोजना क्षेत्र से कोयला लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा समाया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से ट्रक सीधे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक–क्लीनर उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।

राहत अभियान के दौरान केबिन में फंसे कचनी निवासी सूरज पाल को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर निकाला गया, जबकि उसके मामा सुरेश पाल (निवासी बड़ोखर) का शव ट्रक के अंदर से बरामद कर ट्रामा सेंटर भेजा गया। पुलिस टीम के साथ ही CISF की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। हादसा रात में ही हो गया था, लेकिन इसकी जानकारी सुबह सामने आई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ट्रक कोयला परिवहन का काम जयंत परियोजना के अंतर्गत कर रहा था। दुर्घटना की वजहों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इस दर्दनाक दुर्घटना से जयंत क्षेत्र में शोक की लहर है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: कलेक्टर की जांच में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: सामूहिक विवाह में चांदी की जगह 'गिल्ट' मंगलसूत्र