इंदौर में दर्दनाक हादसा: चाइना डोर ने ली 16 वर्षीय युवक की जान, दोस्तों संग घूमकर लौटते समय हुआ हादसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: तेजाजी नगर क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित चाइना डोर ने 16 वर्षीय गुलशन की जान ले ली। घर लौटते समय अचानक आई डोर उसकी गर्दन पर लिपट गई, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ हादसा

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार घटना बायपास के पास हुई।
गुलशन (16) निवासी ओमेक्स सिटी, अपने भाई अरुण और दोस्तों विशाल व कृष्णा के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अचानक रास्ते में पतंग की डोर उनके गले और हाथों में उलझ गई।

  • गुलशन की गर्दन पर गहरी चोट आई।
  • उसके भाई और दोस्तों के हाथ भी कट गए।

गंभीर रूप से घायल गुलशन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। शव को एमवाय हॉस्पिटल भेजा गया है।

घूमने के बाद लौट रहे थे घर

दोस्तों ने बताया कि वे सुबह रालामंडल घूमने गए थे और इसी दौरान घर लौटते समय यह हादसा हुआ।गुलशन मूल रूप से अशोक नगर के ठीकरी गांव का रहने वाला था। उसके पिता रामकिशन मजदूरी करते हैं। परिवार में मां और भाई अरुण हैं। गुलशन 8वीं में पढ़ाई करता था और समय मिलने पर छोटा-मोटा काम भी करता था।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रतिबंधित चाइना डोर के कारण फिर एक मासूम की जान जाने पर क्षेत्र में गुस्सा और दुख का माहौल है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन