आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में लगा विशेष सूचना स्टॉल, लाभार्थियों को मिल रही बड़ी सुविधा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट- रूपेश कुमार दास

झारखंड सरकार के आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत इस सप्ताह जिले में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां सरकार स्वयं योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाना है।

पूर्व में कई लाभार्थियों को जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। इसी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने शिविर स्थल पर एक विशेष सूचना स्टॉल की व्यवस्था की है। इस स्टॉल में योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी लोगों को सरल भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है— अबुआ आवास योजना में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज,मइयां सम्मान योजना की प्रक्रिया और जरूरी कागजात,फॉर्म कहां से मिलेंगे और आवेदन की पूरी प्रक्रिया कैसे होगी।

स्टॉल प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक सराहनीय पहल है, क्योंकि जानकारी की कमी के कारण कई योग्य लाभार्थी योजनाओं से वंचित रह जाते थे। अब सही और स्पष्ट जानकारी मिलने से योजनाओं का लाभ सही व्यक्तियों तक पहुंच रहा है।

शिविर में पहुंची एक महिला लाभार्थी ने बताया कि उन्हें पहले अबूआ आवास और मइयां सम्मान योजना के दस्तावेजों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। विशेष स्टॉल में जानकारी लेने के बाद वे पूरी तरह संतुष्ट नजर आईं।

यह विशेष सूचना स्टॉल लोगों के लिए सहूलियत का केंद्र बनता जा रहा है। यहां न केवल उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, बल्कि उनकी समस्याओं को निष्पक्ष रूप से सुनकर समाधान भी कराया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से शासन-प्रशासन की यह पहल लोगों को योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

IPL 2026 : गुजरात की जीत,आरसीबी को हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी

Chamba: कोटी पुल के पास खाई में गिरी कार, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Chamba: हिमाचल के चंबा जिले में सलूणी-चंबा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Determination and Hard Work: बाबा आशीष केरकेट्टा की मेहनत और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Determination and Hard Work:सरगुजा जिले का एक युवा छात्र, बाबा आशीष केरकेट्टा,

Educational Excellence: सरगुजा जिले का शैक्षिक उत्कृष्टता में अभूतपूर्व प्रदर्शन

Educational Excellence: सरगुजा जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से अगस्त तक होगी यात्रा, जानें कब करें आवेदन

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. विधानसभा में महिला आरक्षण

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. जबलपुर में क्रूज हादसा,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों