,

मध्य प्रदेश के देवतालाब में दिनदहाड़े खूनी रंजिश, ऑनलाइन दुकान और बस पर ताबड़तोड़ हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: अभय मिश्रा

मध्य प्रदेश: रीवा जिले के देवतालाब से दिनदहाड़े हुई हिंसक वारदात की खबर सामने आई है। देवतालाब स्टेडियम के सामने मुख्य बाजार में लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला किया। पहले उन्होंने एक ऑनलाइन दुकान पर हमला किया और भागते समय यात्रियों से भरी बस को भी निशाना बनाया।

सूत्रों के अनुसार, दुकानदार और कुछ युवकों के बीच पुरानी रंजिश थी, जो अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। CCTV फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि बदमाशों ने दुकान पर पत्थर फेंके और डंडों से हमला किया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। लेकिन हमलावरों का हिंसक व्यवहार यहीं थमा नहीं। फुटेज में दिखता है कि उन्होंने सड़क से गुजर रही द्विवेदी बस को भी निशाना बनाया, जिससे बस के कांच टूट गए और यात्रियों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना थाने से केवल 500 मीटर की दूरी पर हुई, फिर भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। घटना के कई घंटों बाद भी लौर पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। यह वारदात देवतालाब की कानून व्यवस्था की पोल खोलती है और शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। पुलिस पर अब तत्काल कार्रवाई करने का दबाव है।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर