,

दो बूंद जिंदगी की: राजस्थान में फिर गूँजी पोलियो मुक्ति की आवाज, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image
pulse-polio-campaign-rajasthan-cm-launches-statewide-drive

रिपोर्ट- सुमन

जयपुर: प्रदेश में उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 नवम्बर, रविवार को आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। अभियान में जन्म से पांच वर्ष तक के 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षक दवा निःशुल्क पिलाई जाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाने वाली ‘दो बूंद जिंदगी’ नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य पिलाएँ। उन्होंने बताया कि भारत में पिछले 14 साल से पोलियो का एक भी नया केस दर्ज नहीं हुआ और देश को पोलियो मुक्त घोषित किया गया। पड़ोसी देशों में संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए ही यह अभियान पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि 23 नवम्बर, रविवार को सभी पोलियो बूथों पर दवा पिलाने की व्यवस्था रही और अगले दो दिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाते रहे जो बूथ पर नहीं पहुँच पाए। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 1 करोड़ 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रदेशभर में 58,823 पोलियो बूथ स्थापित किए गए और 6,741 ट्रांजिट टीमें तथा 8,989 मोबाइल टीमें तैनात की गईं।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और