एडवोकेट चंद्रभान मीना हत्या मामला: आक्रोशित वकीलों व परिजनों ने डबरा में किया चक्का जाम, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
advocate-chandrabhan-meena-murder-dabra-chakka-jam-lawyers-protest

रिपोर्ट- संतोष

डबरा: एडवोकेट चंद्रभान मीना की हत्या को लेकर परिजनों और वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को पहले सिंधिया चौराहे पर और फिर NH-44 सिमरिया टेकरी पर वकीलों एवं परिजनों ने चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह विवाद 11 नवंबर को सीटी थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगाढ़ा में रावत समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष से जुड़ा है। इस संघर्ष में एडवोकेट चंद्रभान मीना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

परिजनों और साथी वकीलों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने मामले में मामूली धाराओं में केस दर्ज किया और मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्पष्ट सबूत मौजूद होने के बावजूद पुलिस ने उचित धाराएँ नहीं लगाईं। आक्रोशित अभिभाषक संघ का कहना है कि आरोपी पक्ष को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है। इस घटना को लेकर वकीलों और परिजनों में भारी रोष व्याप्त है।

पुलिस बल तैनात, समझाइश जारी

वकीलों की भीड़ बढ़ती देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ग्रामीण जयराज कुबेर, डबरा और भितरवार पुलिस अनुभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम खोलने की कोशिश की। हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। डबरा सिटी थाना क्षेत्र का यह मामला अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल