हरदा में बड़ा रेल हादसा टला: रेलवे डबल फाटक के पास टावर बैगन पटरी से उतरी, कई ट्रेनें प्रभावित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major rail accident averted in Harda: Tower wagon derailed near railway double gate, many trains affected

रिपोर्ट- राजेंद्र बिल्लोरे

हरदा रेलवे डबल फाटक के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब डाउन ट्रैक पर एक टावर बैगन पटरी से उतर गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब टावर बैगन को लूप लाइन से मेन लाइन पर लाया जा रहा था। अचानक बैगन का संतुलन बिगड़ा और वह पटरी से नीचे उतर गई।

इस घटना के कारण मुंबई–इटारसी अप एवं डाउन रूट की 5 से 6 प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें मुंबई–हावड़ा मेल, जनता एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस सहित इटारसी की ओर जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

रेलवे विभाग की ओर से 100 से अधिक कर्मचारी मौके पर रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं और पटरी को दुरुस्त कर जल्द से जल्द आवागमन बहाल करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पटरियों और बोगी की तकनीकी जांच की जा रही है। रूट बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और