,

बड़ामलहरा: कुएं में डूबने से 5 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, एक लापरवाही से हुआ हादसा ?

- Advertisement -
Ad imageAd image
Badamalhara: 5-year-old boy dies tragically after drowning in a well

रिपोर्ट- बॉबी अली

बड़ामलहरा: महाराजगंज गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 5 वर्षीय मासूम अंश अहिरवार की कुएं में गिरकर मौत हो गई। बालक के अचानक गायब होने पर परिजनों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर बड़ामलहरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रातः गांव के कुछ लोगों ने पास के कुएं में झांककर देखा तो अंश का शव पानी में उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही टीआई श्रद्धा शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक के माता-पिता अपने खेत में स्थित कुएं के पास ही रहते हैं। प्राथमिक अनुमान है कि कुएं के समीप लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़ने के दौरान अंश का पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर गया।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और