उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस: सीएम योगी को DGP ने लगाया फ्लैग पिन, समारोह में गौरव और अनुशासन का दिया संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttar Pradesh Police Flag Day: DGP pins flag pin to CM Yogi, gives message of pride and discipline at the ceremony

report-vandana rawat, by- vijay nandan

लखनऊ: UP Police Flag Day पर प्रदेश के सभी ज‍िलों के थानों, पुल‍िस चौकियों व सभी पुल‍िस कार्यालयों में आज पुलिस झंडा दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने सीएम योगी के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री को फ्लैग पिन लगाया और सीएम योगी को प्रतीक च‍िन्‍ह भी भेंट किया।

समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा की प्रतीक यूपी पुल‍िस: सीएम योगी

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश की पुल‍िस को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा क‍ि उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की हार्दिक बधाई! समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा की प्रतीक यूपी पुल‍िस पर हमें गर्व है। जय हिंद!

23 नवंबर को मनाया जाता है पुल‍िस झंडा द‍िवस

प्रत‍िवर्ष 23 नवंबर को यूपी में पुल‍िस झंडा द‍िवस मनाया जाता है। बता दें क‍ि यूपी पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है। जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवम्बर, 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है ।

आज ही के द‍िन पीएसी बल को भी मिला था ध्वज

23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा, ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: