,

20 साल बाद नीतीश के पास नहीं रहा गृह विभाग: BJP के सम्राट गृह मंत्री, वित्त JDU को

- Advertisement -
Ad imageAd image
After 20 years, Nitish no longer holds the Home portfolio: BJP's Samrat becomes Home Minister, Finance goes to JDU

by: vijay nandan

पटना: नव निर्वाचित नीतीश कुमार सरकार में मंत्रालयों का बड़ा फेरबदल किया गया है। लगभग दो दशक बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है। अब यह अहम विभाग BJP नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। BJP ने वित्त विभाग JDU के खाते में छोड़ा है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव अब वित्त विभाग की कमान भी संभालेंगे। स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर मंगल पांडे को दिया गया है।

  • पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुईं अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को खेल मंत्रालय सौंपा गया है।
  • HAM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को पहले की तरह लघु जल संसाधन विभाग ही मिला है।
  • डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ खान और भू-तत्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • कृषि विभाग उनसे लेकर BJP के मंत्री रामकृपाल यादव को सौंपा गया है।
  • नितिन नवीन को पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग

शुक्रवार देर शाम 26 मंत्रियों के विभागों की पूरी सूची जारी कर दी गई। नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों ने 20 नवंबर को शपथ ग्रहण किया था। शपथ के लगभग 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया।

सम्राट चौधरी के पास अब कौन-कौन से अधिकार?

  1. कानून-व्यवस्था की पूरी कमान

अब पूरे पुलिस प्रशासन—DGP से लेकर SP, DSP तक—सीधे गृह मंत्री सम्राट चौधरी को रिपोर्ट करेंगे।
राज्य में दंगे, हिंसा, बड़े अपराध, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील मामलों में अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा।

  1. IPS अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर

SP, DIG, IG स्तर के अधिकारियों की तैनाती, तबादले और सस्पेंशन का अधिकार गृह मंत्री को मिलेगा। इसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से सबसे प्रभावशाली पॉवर माना जाता है।

  1. नक्सल और संगठित अपराध पर कार्रवाई

नक्सल प्रभावित जिलों में ऑपरेशन और रणनीतियों की मंजूरी गृह मंत्री देंगे। STF, SOG या CIDD को बड़े गैंगस्टर मामलों में लगाने संबंधी निर्णय भी उन्हीं के हाथ में होंगे।

CM हाउस में पूरे दिन विभागों पर मंथन

सुबह BJP की ओर से प्रस्तावित विभागों की लिस्ट लेकर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं में करीब 50 मिनट तक चर्चा चली। इसके बाद JDU की ओर से मंत्रियों के विभाग तय करने पर नीतीश कुमार ने ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी के साथ लगभग डेढ़ घंटे की बैठक की। शाम 5 बजे के आसपास दोनों नेता विभागों की अंतिम सूची लेकर राजभवन पहुंचे और 5:15 बजे आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

किसको क्या मिला मिला देखिए पूरी सूची

  1. सम्राट चौधरी, गृह विभाग
  2. विजय कुमार सिन्हा, भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग
  3. मंगल पांडे, स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
  4. दिलीप जयसवाल, उघोग विभाग
  5. नितीन नवीन, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग
  6. रामकृपाल यादव, कृषि विभाग
  7. संजय टाईगर, श्रम संसाधन विभाग
  8. अरुण शंकर प्रसाद, पर्यटन विभाग
  9. सुरेन्द्र मेहता, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  10. नारायण प्रसाद, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
  11. रमा निषाद, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  12. लखेन्द्र पासवान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
  13. श्रेयसी सिंह, सूचना प्रावैधिकी विभाग, खेल विभाग
  14. प्रमोद चंद्रवंशी, सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  15. श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन
  16. विजय चौधरी, जल संसाधन, भवन निर्माण
  17. विजेंद्र यादव, ऊर्जा विभाग
  18. जमा खान, अल्पसंख्यक
  19. सुनील कुमार, शिक्षा विभाग
  20. मदन सहनी, समाज कल्याण
  21. अशोक चौधरी, ग्रामीण कार्य
  22. लेसी सिंह, खाद उपभोक्ता
  23. संजय सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
  24. संजय पासवान, गन्ना उद्योग विभाग
  25. दीपक प्रकाश, पंचायती राज विभाग
  26. संतोष सुमान, लघु जल संसाधन विभाग

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और