CGPSC 2024 का रिज़ल्ट: देवेश साहू बने टॉपर, टॉप-10 में 8 पुरुष और 2 अभ्यर्थी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CGPSC 2024 Result: Devesh Sahu tops the exam, with 8 men and 2 women among the top 10.

report_ pravins manhar, dinesh gupta

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया, क्योंकि आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी। देवेश प्रसाद साहू ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

आयोग ने जारी की विस्तृत मेरिट सूची

जारी दस्तावेज़ में इंटरव्यू तक पहुंचने वाले 643 उम्मीदवारों के नाम, रैंक, श्रेणी, लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के अंक और उनके पसंदीदा पदों की विस्तृत जानकारी दी गई है। सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।

टॉप-10 में पुरुष उम्मीदवारों का दबदबा

इस वर्ष की टॉप-10 सूची में 8 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। पिछले दो वर्षों की तुलना में यह परिणाम अलग है, क्योंकि हाल के वर्षों में महिलाओं का प्रदर्शन अधिक प्रभावी रहा था।

  • टॉप-10 रैंक पर एक नजर
  • 1st – देवेश प्रसाद साहू (773 अंक)
  • 2nd – स्वप्निल वर्मा (769.5 अंक)
  • 3rd – यशवंत कुमार देवांगन (769 अंक)
  • 4th – पोलेश्वर साहू (767 अंक)
  • 5th – पारस शर्मा (758 अंक)
  • 6th – शताक्षी पाण्डेय (756.5 अंक)
  • शीर्ष दस में अंकुश बनर्जी, सृष्टि गुप्ता, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा भी शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया का पूरा सफर CGPSC ने नवंबर 2024 में 246 पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी। इन पदों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, पुलिस सेवा, जिला रोजगार अधिकारी और अन्य प्रशासनिक सेवाएँ शामिल थीं।

फरवरी में प्रारंभिक परीक्षा के बाद 26–29 जून को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से 643 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। अब अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।

सरगुजा जिले ने हासिल की बड़ी उपलब्धि ST कैटेगरी में दो परीक्षार्थियों ने बनाई जगह.
पहला स्थान- चंचल पैंकरा, सरगुजा की चंचल पैंकरा ने ST वर्ग में टॉप किया। परिवार ने सब्जी भाजी का ठेला लगाकर शिक्षा का सपना पूरा किया। बेटी की सफलता से घर में खुशी का माहौल है।

दूसरा स्थान मयंक मांडवी- सीतापुर निवासी मयंक मांडवी ने ST कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार

Fertilizer Seizure: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध 603 बोरी खाद जब्त, कालाबाजारी पर नकेल

Fertilizer Seizure: फिंगेश्वर और छुरा में उर्वरक विक्रेताओं पर छापामार कार्रवाई Fertilizer

Owaisi का बयान- सड़क पर नमाज गलत है तो सभी धर्मों के जुलूसों और आयोजनों पर भी लागू हों समान नियम

Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक ईद मिलाप कार्यक्रम को संबोधित

Indore: विश्वविद्यालय की साख से समझौता नहीं, अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Indore: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय की गरिमा,