by: vijay nandan
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार की शाम अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ पूजा-पाठ करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। दोनों को एक साथ पारंपरिक हिंदू विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा और हवन करते देखा गया। पोस्ट किए गए वीडियो में हार्दिक मरून रंग का कुर्ता-धोती पहने दिख रहे हैं, जबकि महीका पारंपरिक सलवार-कुर्ता में नजर आईं। पूजा के दौरान दोनों ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और अग्निहोत्र में आहुति दी। हार्दिक द्वारा पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। इसी क्लिप में हार्दिक को महीका के गाल पर किस करते हुए भी देखा गया।

पहले भी वायरल हुए थे कपल के वेकेशन वीडियो
इससे पहले भी हार्दिक और महीका के कई रोमांटिक वीडियो वायरल हो चुके हैं। हाल ही में शेयर की गई एक पोस्ट में हार्दिक अपनी लैंबॉर्गिनी कार धोते दिखे थे, जबकि महीका उनके पास खड़ी शरारत करते हुए पाइप से पानी डाल रही थीं। दोनों इस दौरान मस्ती और हंसी-मजाक करते नजर आए।





