,

धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में क्यों रखे गए हैं 500 खरगोश ?, लोगों ने किया हंगामा

500 rabbits illegally kept at Dhanbad Railway Parcel Office, residents create ruckus

धनबाद: रेलवे पार्सल कार्यालय में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब एनिमल एक्टिविस्ट शौमिक बैनर्जी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्हें सूचना मिली थी कि करीब 500 खरगोशों को अवैध तरीके से कई दिनों से पार्सल कार्यालय में बंद कर रखा गया है और इन्हें तस्करी कर ट्रेन से दूसरे शहर भेजने की तैयारी है।

जांच में पता चला कि शाहा इंटरप्राइजेज द्वारा इन खरगोशों को धनबाद से मुरादाबाद भेजने की योजना थी। एक्टिविस्ट्स के अनुसार, नियमों के तहत एक केज में अधिकतम 10 खरगोश ले जाने की अनुमति है, लेकिन मौके पर कई केज में भारी ओवरलोडिंग मिली। न भोजन की व्यवस्था थी और न पानी।

लापरवाही का आलम यह रहा कि लगभग चार खरगोशों की मौत हो चुकी थी, जबकि कुछ खरगोशों ने वहां ही बच्चे भी दे दिए थे। एक्टिविस्ट्स ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रेस्क्यू नहीं किया गया तो सभी की जान जा सकती है।

वहीं, पार्सल कर्मचारी रूपक कुमार ने बताया कि उचित दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं होने और नियमों का पालन न किए जाने के कारण पार्सल को रोका गया था। खरगोश भेजने वाला व्यक्ति अपनी खराब सेहत का हवाला देकर कार्यालय से चला गया है।

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…