,

Gwalior Electricity Workers Attack: ग्वालियर में बिजली कर्मचारियों पर हमला, कुत्तों से कटवाने और मशीन तोड़ने का आरोप; FIR दर्ज

Gwalior Electricity Workers Attack

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Electricity Workers Attack शहर के इंद्रानगर चार शहर का नाका क्षेत्र में बिजली बिल जांच करने पहुंचे दो निजी कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और कुत्तों से हमला करवाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर हजीरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिल जांच के दौरान हुआ विवाद

Gwalior Electricity Workers Attack शताब्दीपुरम निवासी रविंद्र सिंह राजावत ने पुलिस को बताया कि वह बिजली विभाग में निजी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। 13 अगस्त की शाम वह अपने साथी आदित्य भदौरिया के साथ इंद्रानगर क्षेत्र में बिजली बिल की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बीरू तोमर नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और पूछताछ के बाद कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगा।

मशीन तोड़ने और कुत्तों से हमला करवाने का आरोप

Gwalior Electricity Workers Attack शिकायत के अनुसार आरोपी ने बिल जांच करने वाली मशीन छीनकर उसकी बैटरी, सिम और रील निकालकर फेंक दी तथा मशीन को तोड़ दिया। इसके बाद वह अपने घर से पिटबुल, रॉटविलर और जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते लेकर आया और कर्मचारियों के पीछे छोड़ दिया। आरोप है कि कुत्तों के हमले में रविंद्र सिंह के हाथ, जांघ और पैर में गंभीर चोटें आईं।

बंदूक दिखाकर धमकाने का भी आरोप

Gwalior Electricity Workers Attack पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने डंडे से हमला करने के साथ बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। हजीरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट, धमकी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read this: Manisha Teacher Death Case : CBI ने माना आत्महत्या, क्लोजर रिपोर्ट पर पिता ने उठाए सवाल, 27 अगस्त को सुनवाई

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही