अजूबा: क्या खास है इस बकरे में खरीददार 65 लाख रुपए कीमत लगा चुके, मालिक क्यों बेचने को तैयार नहीं ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Amazing: What is so special about this goat that buyers have already offered a price of Rs 65 lakh, why is the owner not ready to sell it?

रिपोर्ट: प्रदीप श्रीवास्तव

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर क्षेत्र में इन दिनों एक ढाई वर्षीय बकरा चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपए तक लग चुकी है। दरअसल, इस बकरे के शरीर पर “अल्लाह”, “मुहम्मद” और “786” जैसे धार्मिक शब्दों की आकृतियाँ उकेरी हुई दिखाई देती हैं, जिन्हें देखकर लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।

यह बकरा नगर पंचायत महुवाडावरा वार्ड नंबर-3, मोहल्ला हरिपुरा निवासी नूर मोहम्मद अंसारी का है। नूर मोहम्मद का दावा है कि उनके बकरे के शरीर पर यह आकृतियाँ जन्म से ही स्वाभाविक रूप से बनी हुई हैं, जिन्हें उन्होंने किसी प्रकार से अंकित नहीं कराया। उनका कहना है कि अब तक कई खरीदार उनसे संपर्क कर चुके हैं और बकरे की कीमत 50 से 65 लाख रुपए तक लग चुकी है।

नूर मोहम्मद ने बताया कि “यह हमारे लिए खुदा की देन है। जब पहली बार बकरे के शरीर पर ‘786’ और ‘अल्लाह’ लिखा देखा, तो यकीन नहीं हुआ। अब लोग दूर-दूर से इसे देखने आ रहे हैं।”

गांव में खुशी और कौतूहल का माहौल

गांव के लोग भी इसे ईश्वरीय संकेत मान रहे हैं। ग्रामीण दिलशाद हुसैन और मूवीन अहमद ने बताया कि इस अनोखी आकृति वाले बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग महुवाडावरा पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में यह बकरा आस्था और चर्चा दोनों का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बकरे की उम्र करीब ढाई साल है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। “जबसे शरीर पर ये निशान दिखे हैं, गांव में इसे देखने वालों की भीड़ बढ़ गई है। लोग इसे ‘कुदरत का पैगाम’ मान रहे हैं,”

ग्रामीण इसे धार्मिक दृष्टि से शुभ मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्राकृतिक संयोग बता रहे हैं। लेकिन एक बात तय है, महुवाडावरा का यह बकरा अब उत्तराखंड ही नहीं, पूरे सोशल मीडिया पर वायरल सेंसेशन बन चुका है।

Bhopal में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, छोला मंदिर थाने का किया घेराव

Bhopal: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में

Nainital में गुलदार का आतंक, पिंजरे में हुआ कैद

Report by: Bhuvan Singh Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में एक

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

IPL 2026 : प्लेऑफ की तरफ गुजरात की तेज रफ्तार, RCB को बड़ा झटका

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी

Chamba: कोटी पुल के पास खाई में गिरी कार, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Chamba: हिमाचल के चंबा जिले में सलूणी-चंबा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Determination and Hard Work: बाबा आशीष केरकेट्टा की मेहनत और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Determination and Hard Work:सरगुजा जिले का एक युवा छात्र, बाबा आशीष केरकेट्टा,

Educational Excellence: सरगुजा जिले का शैक्षिक उत्कृष्टता में अभूतपूर्व प्रदर्शन

Educational Excellence: सरगुजा जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से अगस्त तक होगी यात्रा, जानें कब करें आवेदन

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. विधानसभा में महिला आरक्षण

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. जबलपुर में क्रूज हादसा,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास