इंदिरा गांधी की जयंती: भारत की एकलौती महिला प्रधानमंत्री बनने का सफर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
indira gandhi birthday

आज़ाद भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू की बेटी और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री का आज जन्मदिन है। 19 नवंबर 1917 को आज ही के दिन इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री की गद्दी संभाली, 1966-77 तक और चौथी बार अपनी मृत्यु से पहले 1980 से 1984  देश की प्रधानमंत्री रही।

नेहरू की एकलौती संतान थी इंदिरा

इंदिरा गांधी का पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी था। शुरूआती दौर से ही इंदिरा ने परिवार को राजनीति में सक्रिय देखा था। जिससे उनका मार्ग भी राजनीति की तरफ बढ़ता चला गया। इंदिरा गांधी साल 1938 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थी। इंदिरा गांधी के पिता जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलनकारी थे। उनसे पहले मोतीलाल नेहरू भी स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूतों में से एक थे।

इंदिरा की शादी

1942 में इंदिरा गांधी ने कांग्रेस के पार्टी के साथी फिरोज़ गाधी से विवाह किया था। जिनसे उन्हें दो पुत्र संजय और राजीव हुए। इंदिरा गांधी की माता कमला नेहरू का निधन हो जाने के बाद इंदिरा ही अपने पिता के साथ यात्राओं में शामिल होने लगी। साल 1966 में अचानक लाल बहुर शास्त्री का निधन हो गया। जिसके बाद नए प्रधानमंत्री के नाम पर चर्चा होने लगी। पार्टी ने इंदिरा गांधी के नाम पर मुहर लगा दी, और इस तरह इंदिरा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

इंदिरा ने कांग्रेस की बगावत का किया सामना

1969 में पार्टी में बगावत हो गई। मोरारजी देसाई समेत कई नेता इंदिरा के खिलाफ हो गए, और इंदिरा को पार्टी से निकाल दिया। ऐसे वक्त में भी इंदिरा ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर नए दल का निर्माण किया। इसे नई कांग्रेस नाम दिया गया। 1971 में इंदिरा की पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की। गांधी ने 1971 में पाकिस्तान के साथ अलगाववादी संघर्ष में पाकिस्तान( अब बांग्लादेश) का ज़ोरदार समर्थन किया, और भारतीय सेनाओं ने जीत हासिल की। इस तरह भारत के समर्थन से बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण

Modi Government : मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान

Modi Government : यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में गिनाई गईं केंद्र सरकार