,

दिल्ली धमाका: DNA जांच से हुआ बड़ा खुलासा, कार में मौजूद था उमर

- Advertisement -
Ad imageAd image
दिल्ली धमाका: DNA जांच से हुआ बड़ा खुलासा, कार में मौजूद था उमर

दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए भीषण कार धमाके में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है कि विस्फोटक से लदी हुंडई आई20 कार में मौजूद शख्स डॉक्टर उमर नबी ही था। कार के मलबे से लिए गए डीएनए सैंपल का उमर की मां के डीएनए से मिलान हुआ।

पुलिस के अनुसार, पुलवामा के संबूरा निवासी उमर ने ही आई20 कार में विस्फोटक लादकर धमाका किया था और इस घटना में उसकी भी मौत हो गई। धमाके में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और 16 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।

जांच में सामने आया कि कार धमाके वाली जगह के पास एक मस्जिद के पास करीब तीन घंटे तक पार्क की गई थी। धमाके के बाद फोरेंसिक टीम ने 40 से अधिक नमूने एकत्र किए, जिनकी रासायनिक जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के कान, फेफड़े और आंतें फटने के साथ सिर और ऊपरी शरीर पर गंभीर चोटें पाई गईं।

जांच एजेंसियां अब विस्फोटक के प्रकार और स्रोत की पुष्टि करने में लगी हैं। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां इंटरनेट से जानकारी लेकर कार बम बनाने के प्रयास और अन्य संदिग्धों की भूमिका को भी खंगाल रही हैं।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र