चीन में बड़ा हादसा: उद्घाटन के 44 दिन बाद ढहा 758 मीटर लंबा होंगची पुल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

चीन: सिचुआन प्रांत में सोमवार को नया निर्मित होंगची पुल आंशिक रूप से ढह गया। यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा था और इसकी लंबाई करीब 758 मीटर थी। बताया गया कि हादसे से पहले आसपास की पहाड़ियों में दरारें पड़ने और जमीन खिसकने के संकेत मिले थे, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन पुल पर यातायात रोक दिया था। मंगलवार दोपहर पहाड़ से मिट्टी खिसकने पर पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धूल का घना गुबार और पुल के खंभों के नदी में गिरते दृश्य दिखाई दिए। हालांकि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। यह पुल चीन के मैदानी इलाकों को तिब्बत से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की एक महत्वपूर्ण कड़ी था और 28 सितंबर को जनता के लिए खोला गया था।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की