अनिल झा ने थामा आप का दामन, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता, बताई बीजेपी छोड़ने की वजह…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
anil jha joins aap, kejriwal welcomes anil jha

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल जारी है। एक ही दिन में दो बड़े नातेओं ने दल बदले। एक तरफ जहां दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने आप की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए, पार्टी से इस्तीफा दे दिया तो वहीं किराड़ी से 2 बार विधायक रहे अनिल झा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। अनिल झा ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए कहा कि, ‘हमारा सौभाग्य है कि, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुझे सम्मान दिया है। मैं आपका और आपकी पार्टी का धन्यवाद करता हूं’। अनिल झा पूर्वांचल से बीजेपी के बड़े नेता माने जाते है। झा का जाना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

झा को सदस्यता दिलाने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ‘दिल्ली में दो सरकार है, एक दिल्ली सरकार और एक केंद्र सरकार। केंद्र सरकार के पास अथाह पैसा है। कच्ची कॉलोनी में इन्होंने काम क्यों नहीं करवाया। क्योंकि इनकी नियत ही नहीं है। में बीजेपी को चैलेंज करता हूं कि, वो बताए कि पूर्वांचल के लोग उन्हें एक भी वोट क्यों नहीं देते हैं’।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, ‘यूपी और बिहार के लोग शिक्षा और रोज़गार के लिए दिल्ली आते है। जब डीडीए गरीबों के लिए मकान बनाने में नाकाम रही तो तब अवैध कॉलोनी बन गई। पूर्वांचल के कई लोग वहां रहते है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों ने पूर्वांचल की जनता के साथ अन्याय किया है। जब में सीएम बना मैंने सड़कें बिछानी शुरू की। मैंने अवैध कॉलोनियों में पाइपलाइन और सीवर बनवाया, हमनें 1750 कॉलोनियों में से 1650 पाइपलाइन बिछाई’।  

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari