,

ऑफिस मीटिंग में व्यस्त मैनेजर के खाते से 1.5 लाख की ठगी, साइबर अपराधियों ने मिनटों में उड़ाए पैसे

- Advertisement -
Ad imageAd image
ऑफिस मीटिंग में व्यस्त मैनेजर के खाते से 1.5 लाख की ठगी, साइबर अपराधियों ने मिनटों में उड़ाए पैसे

आगरा में सिकंदरा हाईवे स्थित एक शू फैक्ट्री के मैनेजर के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 1 लाख 50 हजार रुपये उड़ा लिए। यह घटना तब हुई जब फैक्ट्री मैनेजर रपिन्द्र सिंह ऑफिस में मीटिंग में व्यस्त थे और मोबाइल साइलेंट मोड पर रखा था।

मोबाइल साइलेंट पर था, बैंक खाते से निकले 1.5 लाख रुपये

रपिन्द्र सिंह ने बताया कि मीटिंग खत्म होने के बाद जब उन्होंने मोबाइल देखा तो बैंक से कई ट्रांजेक्शन मैसेज आए हुए थे। खाते से कुल 1.5 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी। रकम दस-दस हजार रुपये के दस ट्रांजेक्शन और एक 50 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन के जरिए एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक में ट्रांसफर की गई थी।

साइबर क्रिमिनल्स ने मोबाइल हैक कर की ठगी

मैनेजर के मुताबिक उन्होंने किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं किया और न ही किसी को ओटीपी साझा किया। इसके बावजूद खाते से पैसे निकाल लिए गए। उन्हें शक है कि मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने यह रकम ट्रांसफर की है।

साइबर सेल में शिकायत, जांच शुरू

फ्रॉड की जानकारी मिलते ही रपिन्द्र सिंह ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि टीम रकम को ट्रेस कर उसे होल्ड कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई मामलों में पीड़ितों के पैसे वापस कराए जा चुके हैं।

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और

Chhindwara SNCU Fire : छिंदवाड़ा SNCU हादसा: बच्ची की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, परिजन को 4 लाख की सहायता

Chhindwara SNCU Fire : भोपाल/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर

Lakhanpur Hostel: लखनपुर प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों से कराया निर्माण कार्य, तस्वीरें सामने आने के बाद उठे सवाल

Lakhanpur Hostel: लखनपुर के प्री-मैट्रिक छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से निर्माण

Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर में उबका बांध से लगातार पानी का रिसाव, ग्रामीणों में दहशत; 100 एकड़ फसल पर खतरा

Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर विकासखंड के नीलकंठपुर गांव