कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले, संघ पर लगे प्रतिबंध, सरदार पटेल के पत्र का किया जिक्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress President Kharge said, ban should be imposed on the Sangh, referring to Sardar Patel's letter

by: vijay nandan

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “मेरा निजी विचार है कि आरएसएस पर दोबारा प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि देश में कानून-व्यवस्था से जुड़ी ज्यादातर गड़बड़ियों के लिए यही संगठन जिम्मेदार है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान खरगे ने कहा कि देश में फैली नफरत और हिंसा के पीछे बीजेपी और आरएसएस की भूमिका रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “अगर प्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल के विचारों का सच में सम्मान करते हैं, तो आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे “झूठ को सच में बदलने में माहिर हैं” और आरएसएस के विचारों को सरकारी तंत्र के माध्यम से लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने 4 फरवरी 1948 को सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा लिखे गए एक पत्र का हवाला देते हुए कहा, “पटेल जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पत्र लिखकर बताया था कि गांधी जी की हत्या के बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी थी। ऐसे माहौल में सरकार के पास संघ के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। खरगे ने आगे कहा कि उस समय पटेल ने देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे की रक्षा के लिए संघ को प्रतिबंधित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज वही संगठन बीजेपी के माध्यम से देश की एकता को कमजोर कर रहा है।

आरएसएस और बीजेपी पर करारा हमला

खरगे ने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़ी अधिकतर समस्याओं के पीछे बीजेपी और आरएसएस हैं। उन्होंने कहा, “देश में जो भी गड़बड़ी है, उसकी जड़ आरएसएस और बीजेपी की राजनीति में है। यह संगठन लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, “वे राजा की तरह व्यवहार करते हैं।” इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जोड़ा, “राजा नहीं, सम्राट। लेकिन खरगे ने मुस्कुराते हुए कहा, “सम्राट नहीं बन सकते, क्योंकि कई राज्यों में उनकी सरकार ही नहीं है और केंद्र में भी सहयोगियों के सहारे हैं। खरगे ने यह भी कहा कि बीजेपी लगातार पंडित नेहरू और सरदार पटेल के बीच मतभेद की बात फैलाती है, जबकि दोनों के बीच गहरा सम्मान था। “नेहरू ने गुजरात में पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया था और सरदार सरोवर बांध की नींव रखी थी। बीजेपी इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है,” उन्होंने कहा।

पीएम मोदी का बयान और खरगे की प्रतिक्रिया

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि “सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया।” इस पर खरगे ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी को “दही में कंकड़ ढूंढना” बंद करना चाहिए और देश के असली इतिहास को स्वीकार करना चाहिए। मल्लिकार्जुन खरगे के बयान ने फिर से आरएसएस पर राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

Horoscope: 23-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन.. Horoscooe: मेष राशि

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई