,

Viral Shadi Card: बीजेपी कार्यकर्ता के शादी का कार्ड हुआ वायरल, सीएम योगी और पीएम मोदी से है खास संबंध

Viral Shadi Card

सनातन धर्म में देवउठनी ग्यारस से शादी – ब्याह जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। ऐसे में कई शादी के कार्ड चर्चा का विषय बनेंगे, जिनकी अलग – अलग कुछ यूनिक चीजें होंगी। एक कार्ड इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का दिया नारा ‘बटोगे तो कटोगे’ छपवाया गया है।

बीजेपी कार्यकर्ता ने शादी के कार्ड में छपवाया योगी का नारा
दरअसल, यूपी के नौ सीटों में विधानसभा के उपचुनाव होने है। जिसके प्रचार के दौरान सीएम योगी ने बटोगे तो कटोगे का नारा दिया था। जो कि खूब वायरल हुआ, यहां तक की पीएम मोदी ने भी इसी तरह का बयान दिया कि ‘एक हैं तो सेफ हैं।’ यह बयान इतना चर्चा में है कि एक बीजेपी कार्यकर्ता ने तो अपने शादी के कार्ड में भी इसे लिखवा दिया।

राम मंदिर के साथ योगी और मोदी की फोटो
गुजरात के भावनगर जिले की महुवा तहसील के वांगर गांव में एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर 23 नवंबर को शादी है। इसी शादी के कार्ड में राम मंदिर के साथ – साथ पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लगी हुई है। जिस पर लिखा हुआ है कि -बटोगे तो कटोगे। जब इस पर बीजेपी कार्यकर्ता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक करने और पीएम मोदी का संदेश फैलान के लिए मोदी, योगी की तस्वार और राम मंदिर का डिजायन किया गया है। इस कार्ड के डिजायन में स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने वाली बात को भी दर्शाया गया है।

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…