,

ग्वालियर में डाक विभाग के बाबू के घर 45 लाख की चोरी का मामला निकला झूठा, पुलिस ने किया खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। दिवाली की रात डाक विभाग के कर्मचारी बसंत भारद्वाज के घर में हुई कथित 45 लाख रुपये की चोरी का मामला पूरी तरह फर्जी निकला। पुलिस ने बुधवार को इस मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पूछताछ में सच्चाई सामने आई। अब पुलिस बसंत भारद्वाज के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। घटना दर्पण कॉलोनी की है। 20 अक्टूबर की रात बसंत अपने परिवार के साथ गांव चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी मायके में थीं। इसी दौरान घर में चोरी की वारदात हुई। दो दिन बाद लौटकर बसंत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके और उनके भाई के घर से 45 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर रघु उर्फ राघवेंद्र आदिवासी और छोटू उर्फ सोनू साहू नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें घर से सिर्फ 30 हजार रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के गहने मिले थे। उन्होंने 45 लाख की चोरी के दावे को पूरी तरह गलत बताया।

चोरों ने बसंत के घर के अलावा एक अन्य मकान — मंजू गौर के घर में भी चोरी करने की बात कबूल की।जब पुलिस ने बसंत भारद्वाज से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने सच्चाई स्वीकार कर ली। उन्होंने शपथ पत्र देकर कहा कि चोरी की गई संपत्ति की कीमत 45 लाख नहीं थी। दरअसल, उनकी पत्नी अपने मायके गहने लेकर गई थीं, और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। इसी गलतफहमी में उन्होंने पुलिस को झूठी जानकारी दे दी।

थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बसंत भारद्वाज ने एफआईआर में 38 तोला सोना और तिजोरी चोरी होने का दावा किया था। जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य खंगाले गए, तो दो संदिग्धों की पहचान हुई। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने तिजोरी को जंगल में तोड़ने और उसमें मिले सामान को आपस में बांटने की बात कबूल की।पुलिस अब झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोप में फरियादी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के