अक्टूबर में आगरा की हवा खराब, पिछले 22 दिनों में केवल 1 दिन ही दिन अच्छा रहा AQI

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अक्टूबर में आगरा की हवा खराब, पिछले 22 दिनों में केवल 1 दिन ही दिन अच्छा रहा AQI

मानसून खत्म होने के बाद ताजनगरी की हवा लगातार खराब हो रही है। अक्टूबर के 22 दिनों में केवल 1 दिन ही आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गुड’ श्रेणी में रहा, जबकि बाकी दिन संतोषजनक और मॉडरेट श्रेणी में दर्ज किए गए।

Air pollution: How Agra managed to lower AQI reading, but not pollution -  Agra News | India Today

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर को AQI 49 दर्ज किया गया, जो ‘गुड’ श्रेणी में आता है। 2 से 9 अक्टूबर तक हवा संतोषजनक रही और AQI 59 से 86 के बीच रहा। 10 अक्टूबर के बाद स्थिति बिगड़ गई और AQI स्तर 135 से 152 के बीच आने लगा। 22 अक्टूबर को AQI 166 रिकॉर्ड किया गया।

संजय प्लेस आगरा का सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा। यहां 18 से 22 अक्टूबर तक AQI स्तर लगातार उच्च रहा, जिसमें 22 अक्टूबर को 248 दर्ज किया गया। रोहता, शाहजहां गार्डन और शास्त्रीपुरम जैसे अन्य क्षेत्रों में भी हवा की गुणवत्ता मॉडरेट और पुअर श्रेणी में रही।

विशेषज्ञों का कहना है कि मॉडरेट और पुअर श्रेणी में फेफड़ों के मरीज, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। आगरा के नागरिकों को इस समय बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का