International Yoga Day UP : योगमय होगा उत्तर प्रदेश: कल पूरे राज्य में मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सीएम योगी झांसी तो डिप्टी सीएम पाठक लखनऊ में संभालेंगे कमान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
International Yoga Day UP

International Yoga Day UP कल पूरे देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 75 जनपदों में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारी की है। शासन द्वारा सभी मंत्रियों और वीआईपी को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे मुख्य अतिथि के रूप में योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

International Yoga Day UP झांसी में मुख्यमंत्री तो राजधानी में राज्यपाल और डिप्टी सीएम करेंगे योग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के लिए झांसी जनपद में मौजूद रहेंगे और वहां योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में योग करेंगी। लखनऊ के ही ऐतिहासिक रेजिडेंसी परिसर में सुबह 8 बजे आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य रूप से शामिल होकर आम जनता के साथ योग करेंगे।

International Yoga Day UP प्रयागराज और गोरखपुर सहित सभी जिलों में मंत्रियों की ड्यूटी तय

कैबिनेट के अन्य दिग्गज मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर में योग कार्यक्रम का मोर्चा संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना अपने गृह जनपद शाहजहांपुर में आयोजित होने वाले मुख्य योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

International Yoga Day UP उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापक प्रशासनिक तैयारियां

योग दिवस को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासनिक अमला मुस्तैद है। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय स्तर तक के पार्कों, मैदानों और ऐतिहासिक स्थलों को योग के लिए चिन्हित किया गया है। सरकार की कोशिश है कि इस आयोजन के जरिए न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई जाए, बल्कि रिकॉर्ड संख्या में लोगों को एक साथ जोड़कर योग संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। सभी स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Read this: NTA Technical Glitch Admit Card: NTA की बड़ी लापरवाही: नागपुर के छात्र को NEET री-एग्जाम के लिए दे दिया अबू धाबी का सेंटर, प्रशासन में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय