महुआ सीट: तेज प्रताप यादव की बढ़ी चिंता, शुरुआती रुझानों में पिछड़ते दिखे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
महुआ सीट: तेज प्रताप यादव की बढ़ी चिंता, शुरुआती रुझानों में पिछड़ते दिखे

By: vijay nandan

बिहार की चर्चित महुआ विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इस बार जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। लेकिन शुरुआती रुझानों में उनका प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर दिखाई दे रहा है।

सुबह 11 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के संजय कुमार सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर आरजेडी प्रत्याशी मुकेश रौशन हैं। एआईएमआईएम के अमित कुमार तीसरी पोजिशन पर हैं, जबकि तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर चल रहे हैं।

  • 11 बजे तक के रुझान
  • संजय कुमार सिंह (LJPR) – 12,897 वोट
  • मुकेश कुमार रौशन (RJD) – 8,794 वोट
  • अमित कुमार (AIMIM) – 4,569 वोट
  • तेज प्रताप यादव (JJD) – 2,121 वोट

तेज प्रताप यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार जीत का दावा किया था। तेजस्वी यादव ने भी उनकी सीट पर प्रचार किया, लेकिन रुझान बताते हैं कि वोटरों ने इस बार दोनों को समर्थन नहीं दिया। एनडीए उम्मीदवार संजय कुमार सिंह यहां मजबूत लय में नजर आ रहे हैं।

तेज प्रताप का राजनीतिक सफर और सीट बदलने का असर

तेज प्रताप यादव पहले भी महुआ से विधायक रह चुके हैं। 2015 में उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। 2020 में वे हसनपुर से चुनाव जीते। लेकिन 2025 में उन्होंने फिर महुआ का रुख किया।
इस बार उनकी दो बड़ी चुनौतियाँ थीं—

सीट बदलने का जोखिम,
आरजेडी द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद नई पार्टी से चुनाव लड़ना।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन्हीं कारणों ने उनके वोट बैंक को प्रभावित किया।

मतगणना की स्थिति

राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई, उसके बाद 8:30 बजे ईवीएम खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई।
महुआ में पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान कराया गया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया