,

पेशाब के दाग वाली जींस की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, प्रोडक्ट की हो रही है जमकर आलोचना, जानिए वजह

- Advertisement -
Ad imageAd image

फैशन के नाम पर कई लोग अजीब-अजीब चीजें अपनाते नजर आते हैं। कई फैशनेबल चीजें आपको पसंद नहीं आतीं, इसके बावजूद वो फैशन का हिस्सा होती हैं। ऐसे में आपको एक ऐसी जींस के बारे में सुनने को मिले जिसमें पेशाब के दाग का डिजाइन है। शायद आपको ये पढ़कर थोड़ा अजीब लगे और आप सोचें कि आखिर इस जींस को खरीदेगा कौन? लेकिन आप यदि इसे खरीदने का सोचें भी तो शायद इसके दाम सुनकर रूक जाएं। दरअसल इस जींस की कीमत 50 हजार रुपये है।

जींस की कीमत इतनी ज्यादा क्यों?

अगर आप इस जींस को देखेंगे तो ऐसा लगता है जैसे पहनने वाले व्यक्ति ने पैंट में ही पेशाब कर दी हो। दरअसल फेमस जींस कंपनी जॉर्डनलुका ने ये नया डेनिम पैंट लॉन्च किया है। इस पैंट के आगे कि ओर एक दाग है, जिसे देखने पर ऐसा लगता है कि पहनने वाले व्यक्ति ने पैंट में ही पेशाब कर दी हो।

इस जींस के दाग के साथ इसके दाम सुनकर भी लोगों को हैरानी हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि ये जींस ब्रिटिश-इटली मेन्सवेयर ब्रांड की है, जो ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी। इसकी कीमत $811 (लगभग ₹ 67,600) है, वहीं इसी जींस का हल्का वॉश $608 (लगभग ₹ 50,000) में मिल रहा है।

लोग जींस पर उठ रहे सवाल

आज के मॉडन जमाने में इस तरह की अजीब चीजें पहनने वालों को कमी नहीं है, लेकिन इस जींस के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग सवाल उठा चुके हैं। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आखिर वो कौन शख्स है जो पेशाब के दाग लगी जींस पहनना चाहेगा? वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फैशन के लिए लोग क्या-क्या करेंगे समझ में नहीं आता। इस तरह ना जाने कितने लोगों ने जींस पर अपनी निगेटिव प्रतिक्रिया दी है।

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को