चीन में आज यानी मंगलवार को मौत का खेल देखने को मिला। यहां के झुहाई में एक ड्राइवर बेकाबू ट्रक लेकर भीड़ में घुस गया। भीड़ में बेकाबू ट्रक ने घूसते ही कोहराम मचाना शुरू कर दिया। हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई और 43 लोगों से अधिक घायल हो गए।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक झुहाई में एक जाना माना एयर शो चल रहा था, इसी को देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी। इस व्यस्तम एरिया में एक 62 वर्षीय व्यक्ति भारी वाहन लेकर घूस गया। फिलहाल आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है।
दोषी वाहन चालक को सख्त सजा मिलेगी
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने झुहाई शहर में कार की टक्कर से मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि शी जिनपिंग ने कानून के अनुसार अपराधी को सख्त सजा दिलाने का निर्देश भी दिया है।





