,

WPL 2026 DC vs GG Eliminator: एक जीत, फाइनल की टिकट! WPL एलिमिनेटर में DC-GG की टक्कर

- Advertisement -
Ad imageAd image
WPL 2026 DC vs GG Eliminator

DC vs GG Eliminator: महिला प्रीमियर लीग 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। अब खिताब की दौड़ में सिर्फ तीन टीमें बची हैं। आज खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

DC vs GG Eliminator: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: एलिमिनेटर में होगी कांटे की टक्कर

WPL 2026 में अब सिर्फ दो मुकाबले बाकी हैं। आज एलिमिनेटर खेला जाएगा और इसके बाद 5 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा।
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम पहले ही पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। ऐसे में आज का मुकाबला यह तय करेगा कि फाइनल में आरसीबी से भिड़ने वाली दूसरी टीम कौन होगी।

DC vs GG Eliminator

दिल्ली कैपिटल्स ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। यह टीम WPL के हर सीजन में टॉप-3 में जगह बनाने में कामयाब रही है, हालांकि अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी है। वहीं गुजरात जायंट्स इस बार पहली बार फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

DC vs GG एलिमिनेटर आज कितने बजे शुरू होगा?

  • मैच: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स (एलिमिनेटर)
  • वेन्यू: बड़ोदरा
  • मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
  • टॉस: शाम 7:00 बजे
  • दिन: मंगलवार
DC vs GG Eliminator

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स करेंगी, जबकि गुजरात जायंट्स की कमान एश्ले गार्डनर के हाथों में होगी। मुकाबले के करीब 11 बजे तक खत्म होने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम स्क्वॉड

लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, एडडला स्रुजना, प्रगति सिंह, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, अलाना किंग।

DC vs GG Eliminator: गुजरात जायंट्स महिला टीम स्क्वॉड

बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिंतिमनी कलिता, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, डैनी व्याट-हॉज।

अब सबकी नजरें इस हाई-वोल्टेज एलिमिनेटर पर टिकी हैं, क्योंकि आरसीबी से फाइनल में भिड़ंत किसकी होगी-इसका फैसला आज रात हो जाएगा।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस