फर्जी नियुक्ति के खिलाफ भड़के कोटवार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Wood smugglers active in Janakpur forest area

रिपोर्ट- संजू जैन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

बेमेतरा। जिले में कोटवार संघ ने तहसीलदार पर फर्जी नियुक्ति का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर जिलेभर के कोटवार जय स्तंभ चौक पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। मामला देवकर तहसील के ग्राम नवकेशा से जुड़ा है, जहां कथित रूप से गैर वंशज को फर्जी तरीके से स्थायी कोटवार नियुक्त कर दिया गया।

फर्जी प्रकरण बनाकर की गई स्थायी नियुक्ति का आरोप

कोटवार संघ के जिलाध्यक्ष सम्पत दास मानिकपुरी ने बताया कि ग्राम नवकेशा निवासी मुकेश पिता स्व. चिंता राम को 20 फरवरी 2023 को अस्थायी कोटवार नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति उनके दादा रामाधार पिता माखन के त्यागपत्र देने के बाद की गई थी।

लेकिन, ग्रामवासियों की कुछ शिकायतों के आधार पर तहसीलदार ने बिना खुली सुनवाई और बिना इस्तिहार जारी किए, गुप्त रूप से शिकायतकर्ता को ही स्थायी कोटवार नियुक्त कर दिया। यह नियुक्ति 14 जुलाई 2025 को की गई। संघ का आरोप है कि यह निर्णय पूरी तरह अवैधानिक है और नियमों के विपरीत है।

कोटवार संघ का आक्रोश

कोटवार संघ ने इसे तहसीलदार की मिलीभगत और मनमानी करार दिया है। संघ का कहना है कि अस्थायी कोटवार की नियुक्ति को निरस्त किए बिना किसी अन्य को स्थायी पद देना नियमों का उल्लंघन है। इसी कारण संघ ने पहले बेमेतरा कलेक्टर को लिखित शिकायत दी थी और कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी थी।

अब जब कार्रवाई नहीं हुई, तो जिलेभर के कोटवार जय स्तंभ चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक अवैध नियुक्ति को निरस्त कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन के खिलाफ चेतावनी

धरना स्थल पर मौजूद कोटवार संघ के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे जिलेभर में उग्र आंदोलन करेंगे।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला