BY: Yoganand Shrivastva
इंदौर: एरोड्रम क्षेत्र में एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। वह डीआरपी लाइन में तैनात थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार मामला शुभम नगर का है, जहां रहने वाली प्रिया यादव ने अपने घर में फांसी लगाई। सूचना मिलते ही अफसर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रिया यादव को उनके पति अमित कुमार की मृत्यु के बाद अनुकंपा आधार पर नौकरी मिली थी। बताया जा रहा है कि पति के निधन के बाद से वे मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थीं। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।





