,

पुतिन के भारत दौरे में कौन होंगे शामिल? रूसी राष्ट्रपति की टीम में ये हैं सबसे विश्वसनीय चेहरे

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत होगा। इस दौरे के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो अलग-अलग बैठकों में मिलेंगे और वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

रूसी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन?

पुतिन के साथ रूस के रक्षा मंत्री सहित कुल सात वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भारत पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हथियार निर्माण कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के शीर्ष अधिकारी, रशियन सेंट्रल बैंक के गवर्नर और राष्ट्रपति के प्रेस सलाहकार दिमित्री पेसकोव भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

यात्रा के दौरान होने वाली पहली बैठक में पुतिन और उनके सबसे करीब माने जाने वाले मंत्री शामिल रहेंगे। दूसरी बैठक में दोनों देशों के विस्तृत प्रतिनिधिमंडल उपस्थित होंगे, जिसमें कई प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी इंडिया–रूस बिजनेस फोरम में भी शिरकत करेंगे।

रूस के रक्षा मंत्री कौन हैं?

पुतिन के अत्यंत भरोसेमंद व्यक्तियों में शामिल अंद्रेई बेलौसोव रूस के मौजूदा रक्षा मंत्री हैं। उन्हें 2024 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बेलौसोव एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री माने जाते हैं और इससे पहले रूस के उपप्रधानमंत्री और पुतिन के आर्थिक सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…