,

By Election: विजयपुर और बुधनी में जमकर हुई वोटिंग, श्योपुर सीमा के बाहर बैठे रहे वीडी शर्मा और जीतू पटवारी, जानें कारण

- Advertisement -
Ad imageAd image
By Election

विधानसभा उपचुनाव 2024 अंतर्गत मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर में भी आज यानी बुधवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक विजयपुर में 75.27% और बुधनी विधानसभा में 72.37% मतदान हुआ है। सुबह 7 से शाम 5 बजे तक यहां मतदाताओं की लंबे कतारें दिखी।

विजयपुर में दिखा तनाव
विजयपुर को चुनाव आयोग ने संवेदनशील घोषित किया था। यहां सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए नजर रखी गई। इसके बावजूद कई पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में तनाव देखा गया। विजयपुर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी को नजरबन्द कर रखा था।

वीडी शर्मा और जीतू पटवारी ने दिया धरना
कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बीच पुलिस – प्रशासन समेत कलेक्टर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। मतदान के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी श्योपुर सीमा पर धरने पर भी बैठ गए थे। दोनों नेताओं को पुलिस ने सीमा के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया था।

विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और मुकेश मल्होत्रा के बीच मुकाबला था। वहीं, बुधनी में विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भाजपा की ओर से और राजकुमार पटेल कांग्रेस की टिकट से मैदान में थे।

20 तारीख को घोषित होंगे परिणाम
दोनों विधानसभा सीट पर मतदान हो गया है। अब तय शेड्यूल के अनुसार 20 नवंबर को मतगणना होगी। दोनों ही पार्टियों ने जीत का दावा किया है लेकिन जनता ने किसे चुना है यह 20 नवंबर को ही पता चलेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक