,

मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image

वीएचपी ने खोला मोर्चा, चलाएंगे देशव्यापी अभियान

भोपालः मंदिरों को सरकारी नियंत्रण और नशा खोरी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद मोर्चा संभालने जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री मिलिन्द परांडे ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण से मुक्ति अभियान चलाएगा और केन्द्र सरकार से मांग करेंगा कि मंदिरों को सरकारें हिन्दू समाज को सौंपे। उन्होंने कहा कि विहिप सरकार को ज्ञापन देकर मांग करेगा। बता दें कि यह बात विहिप के महामंत्री मिलिन्द परांडे ने भोपाल प्रवास पर आयोजित बैठक में कही।

अपनी मांगों को जन-जन तक पहुंचाएगेः परांडे

उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्यों में हमारे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलेंगे तथा उन्हें ज्ञापन सौंपेगे। जिसमें मांग की जाएगी कि प्रदेश को नशा खोरी से मुक्त कराया जाए और मंदिरों को सरकार से मुक्त कर वापिस हिन्दू संगठनों के दायरे में लाया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्यों में वहां आगामी विधानसभा सत्र के दौरान हमारे कार्यकर्ता विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों से मिलकर मंदिरों की मुक्ति हेतु आग्रह करेंगे। विहिप प्रतिनिधि जब मुख्य मंत्रियों को मिलने जाएंगे तो वह अपने साथ उस राज्य के लिए इस संबंध में प्रस्तावित कानून का एक प्रारूप भी उनको सौंपेंगे।

उत्तर व दक्षिण भारत में जन-जन तक पहुंचेगे कार्यकर्ता

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर भारत और दक्षिण भारत में बड़ी जनसभाएं कर इस संबंध में अपनी मांगे जन जन तक पहुंचाएंगे। अभियान के अगले चरण में प्रत्येक राज्य की राजधानी व महानगरों में वहां के समाज की सभाएं कर इसके लिए व्यापक जन जागरण करेंगे।

केंद्रीय बैठक में पारित एक अन्य प्रस्ताव के विषय मे बताते हुए मिलिंद ने कहा कि हिंदुओं की घटती जनसंख्या दरए हिंदू परिवारों के विखंडनए लिव इन संबंधए युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति चिंतनीय है। इसमें देश की युवा पीढ़ी से कहा गया है कि ये समस्याएं हिंदू समाज के लिए चुनौती बन गई है जिनका जवाब उन्हें देना होगा।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने आने वाली हर चुनौती का हिंदू युवा शक्ति ने हमेशा जवाब दिया है। जनसंख्या असंतुलन हिंदू समाज के अस्तित्व के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। हिंदुओं की घटती हुई जनसंख्या बहुआयामी प्रभाव निर्माण करती है। हिंदू इस देश की पहचान है। अगर हिंदू घटा तो देश की पहचान और अस्तित्व के लिए भी संकट के बादल छा जाएंगे। इस स्थिति को रोकने के लिए हिंदू युवाओं को आगे बढ़ना होगा।

पंजाब पुलिस तबादले: 1 IPS और 4 DSP….यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए