,

ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट पर अमेरिका का धावा: पायलट ने सुनाई 14000 किलो के बम गिरने की कहानी

BY: Yoganand Shrivastva

वॉशिंगटन/तेहरान: 22 जून को अमेरिका द्वारा अंजाम दिए गए एक बड़े सैन्य अभियान “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों—फोर्डो, नतांज और इस्फहान—पर भीषण हवाई हमले किए। इस हमले में B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स से 14000 किलोग्राम वजनी बम गिराए गए। अब इस मिशन में शामिल एक अमेरिकी फाइटर पायलट ने अपनी अनुभव साझा किया है, जिसने इस हमले की भयावहता को शब्दों में पिरोया।


क्या हुआ था फोर्डो पर?

फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट ईरान के पहाड़ों के भीतर बना एक गुप्त और बेहद सुरक्षित परमाणु केंद्र है, जिसे किसी भी सामान्य हवाई हमले से सुरक्षित माना जाता था। लेकिन अमेरिकी B-2 स्टील्थ बमवर्षकों ने इस मिशन में इसे सफलतापूर्वक निशाना बनाया।


“ऐसा धमाका कभी नहीं देखा” – अमेरिकी पायलट

अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन के मुताबिक, ऑपरेशन में शामिल एक पायलट ने बताया,

“जब बम गिरा तो ऐसा लगा मानो दिन का उजाला फैल गया हो। मैं अपने जीवन में इतना जबरदस्त विस्फोट कभी नहीं देखा। हर दिशा में आग और रोशनी की लपटें फैल गईं।”

उन्होंने कहा कि मिशन के दौरान किसी को यह भरोसा नहीं था कि वे जीवित लौटेंगे। फिर भी पूरी टीम ने साहस के साथ काम को अंजाम दिया और सौभाग्यवश सभी सैनिक सुरक्षित लौट आए।


मिशन की तैयारी और चुनौतियाँ

फोर्डो प्लांट को खासतौर पर पहाड़ के अंदर इसलिए बनाया गया था ताकि यह किसी भी बमबारी से सुरक्षित रह सके। लेकिन अमेरिका ने उसकी कमजोर कड़ी को पहचान लिया — प्लांट के वेंटिलेशन शाफ्ट, जिन्हें कुछ दिन पहले ही ईरान ने कंक्रीट से बंद करने की कोशिश की थी

जनरल केन के मुताबिक,

“फोर्डो में दो बड़े वेंटिलेशन मार्ग थे जो पिचफोर्क (तीर की तरह) आकार के थे। B-2 बॉम्बर्स से गिराए गए स्मार्ट बमों ने इन वेंट्स को निशाना बनाया और भारी विस्फोट किया।”


ट्रंप के आदेश पर हुआ हमला

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीधे निर्देश पर इस हमले को अंजाम दिया गया था। नतांज और इस्फहान के परमाणु केंद्रों पर भी हमले हुए, लेकिन सबसे कठिन लक्ष्य फोर्डो था। यहां की मजबूत बनावट के बावजूद अमेरिका ने सटीक रणनीति और प्रौद्योगिकी के बल पर इसे भेद दिया।

Jailer 2: विद्या बालन के ‘कंथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल, नीली साड़ी और सिगरेट के साथ दिखा दमदार अंदाज

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों

Yogi Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

Report: Vandna Rawat Yogi Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Moradabad Leopard: बिलारी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, दो लोगों पर हमले से ग्रामीणों में भय

संवाददाता: दानवीर सिंह Moradabad Leopard जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए

Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Career Counseling: जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में विद्यार्थियों को कैरियर चयन

Chirmiri Politics: ज्योत्सना महंत बोलीं- ढाई साल में जमीन पर काम नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पलटवार

Chirmiri Politics: कोरिया-एमसीबी क्षेत्र के चिरमिरी दौरे पर पहुंचीं सांसद ज्योत्सना दास

Imran Khan की बहन अलीमा खान हिरासत में, 30 दिन जेल में रहेंगी; PTI के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी