UP: विधानसभा उपचुनाव में सपा को मिलेगा कांग्रेस का साथ? प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की स्थिति साफ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP Assembly Election

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक बार फिर समाजवादी पार्टी से गठबंधन कांग्रेस गंठबंधन की तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटों की मांग की है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि दोनों दल साथ चुनाव लड़ेेंगे या अलग। वहीं बीजेपी ने भी कमर कस ली है।

कहां फंसा दोनों का पेंच
लोकसभा चुनाव 2024 को I.N.D.I.A गठबंधन में सपा और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा, जिसके परिणाम भी सकारात्मक आए। फिलहाल हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कहने पर सपा ने चुनाव नहीं लड़ना तय किया। इसी तरह यूपी में होने वाले 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (वेस्ट यूपी की चार सीट) में भी दोनों दल साथ लड़ने का ऐलान कर चुके हैं लेकिन इस बीच दोनों दल इन 10 सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। 10 सीट में सपा ने 5 सीट 2022 में जीती थी। कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी। कांग्रेस फिलहास सपा से इन 10 में 5 सीटें मांग रही है। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी की चारों सीटों पर उपचुनाव के दावेदारों की खोज शुरू की है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की अटकलों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “हम मिलकर लड़ेंगे। हमने 5 सीटों का प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को दिया है। केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा… मिलकर लड़ेंगे और 10 की 10 सीटों पर भाजपा को हराएंगे।”

लोकसभा चुनाव में मिले जनता के साथ के बाद सभी सीटों पर कांग्रेसी काफी तादाद में चुनाव लड़ने की इच्छुक है। मीरापुर, गाजियाबाद और खैर पर कई-कई दावेदार अपना दावा कर चुके हैं। ताजा मामला शुक्रवार की शाम को मुरादाबाद में सीतापुर से सांसद राकेश राठौर और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे थे। दोनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नेताओं के साथ कुंदरकी उपचुनाव को लेकर बैठक की। इस सीट पर दोनों को 13 दावेदारों ने आवेदन किए। चुनाव लड़ने की बात कही।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को