UP News: महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर ही मौत, एक वन दरोगा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बुंदेलखंड के महोबा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वन दरोगा समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया। जबकि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, यह घटना चरखारी कोतवाली नगर क्षेत्र के जरौली तिराहा के पास की है जहां देर शाम वन दरोगा पुष्पेंद्र अपने चार अन्य साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी से खरेला की ओर जा रहे थे। तभी अचानक चरखारी मुस्कुरा रोड के जरौली तिगैला के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कार ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े रिवई गांव निवासी राजेंद्र को टक्कर मारी और फिर पास में ही चरखारी कस्बे के शेखान फाटक मोहल्ला निवासी सुरेंद्र की पत्नी गायत्री को कुचल दिया।

इस हादसे में गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार खरेला कस्बा निवासी दशरथ की भी तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वन दरोगा पुष्पेंद्र, राकेश, श्याम जी, राजेंद्र और सड़क किनारे शौच कर रहा एक बच्चा रितिक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण के बाद गायत्री और दशरथ को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद वन दरोगा पुष्पेंद्र, राकेश, श्यामजी, राजेंद्र और घायल बालक रितिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों के परिजन बदहवास हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर