,

UP Election Result: यूपी की 6 सीटों पर बीजेपी तो 3 सपा प्रत्याशी आगे, यहां पढ़िए ताजा रुझान

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP Election Result

Uttar Pradesh Election Result : उत्तरप्रदेश की सभी 9 सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। जहां 6 सीटों पर भाजपा तो 3 सीटों पर सपा प्रत्याशी आगे हैं। करहल, सीसामऊ, कुंदरकी में सपा प्रत्याशी आगे हैं। वहीं मीरापुर सीट पर BJP-RLD प्रत्याशी आगे हैं। इधर कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, खैर में BJP प्रत्याशी आगे हैं।

बीते दिनों भाजपा ने 9 की 9 सीट जीतने का दावा किया था। मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर (अजा), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी एवं मझवां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप निर्वाचन-2024 के लिए 20 नवम्बर, 2024 को मतदान हुआ था।

9 विधानसभा सीट पर लगभग 49.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। मीरापुर में 57.1 प्रतिशत, कुन्दरकी में 57.7 प्रतिशत, गाजियाबाद में 33.3 प्रतिशत, खैर (अजा) में 46.3 प्रतिशत, करहल में 54.1 प्रतिशत, सीसामऊ में 49.1 प्रतिशत, फूलपुर में 43.4 प्रतिशत, कटेहरी में 56.9 प्रतिशत तथा मझवां में 50.4 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मैनपुरी की करहल सीट पर ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हो गई है। प्रथम चरण की गणना के बाद सपा 800 वोटों से आगे चल रही है। सपा के तेज प्रताप यादव 800 वोटों से आगे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव पिछड़ गए हैं।
सुम्बुल राना मतगणना स्थल पहुंच चुकी हैं। रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने पहले मंदिर में माथा टेका और फिर मतगणना स्थल पहुंचीं। परिसीमन के बाद 2012 में मीरापुर विधानसभा सीट बनाई गई थी। इससे पहले मोरना के नाम से सीट थी। जानसठ सुरक्षित सीट का कुछ हिस्सा मीरापुर में शामिल किया गया, जबकि अधिकतर हिस्सा खतौली विधानसभा में शामिल हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक