,

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, CM नायडू भी रहे उपस्थित

Shivraj Singh

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पहले हवाई सर्वेक्षण किया उसके बाद सड़क मार्ग से भी निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी रहे। इस दौरान शिवराज चौहान ने कहा कि “पांच दिन से लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है… ऐसी बारिश 50 सालों में कभी नहीं हुई है, लोगों को परेशानी हो रही है। मैं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की टीम को धन्यावाद करूंगा कि इस कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार और अन्य फोर्स लगे हुए हैं। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ खड़ी है।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में अभूतपूर्व संकट की स्थिति है। बारिश के कारण जल प्रलय की स्थिति उत्पन्न हुई। जब से यह संकट की स्थिति पैदा हुई, प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिन-रात काम किया और केंद्र ने भी भरपूर सहयोग किया। NDRF की टीमें यहां लगातार काम कर रही हैं। इतने भयानक जल प्रलय के बाद भी मानव जीवन का नुकसान बहुत न्यूनतम हुआ है…ड्रोन के ज़रिए फंसे हुए लोगों तक खाने के पैकेट, दूध और पानी पहुंचाया जा रहा है। युद्ध स्तर पर सफाई का काम चल रहा है। पशुपालन की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। इस क्षेत्र में फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है, लगभग 2 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। नुकसान का आकलन करने का काम शुरू हो गया है।”

Chennai में 12 फरवरी 2025 को निर्धारित पावर कट: पूरी जानकारी प्राप्त करें

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…