,

भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: दो कारों की भिड़ंत में श्योपुर के 4 लोगों की मौत, एक गंभीर

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल : शनिवार देर रात भोपाल के बैरसिया इलाके के पास दो कारों की जोरदार टक्कर में श्योपुर जिले के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब पांच लोग अर्टिगा कार में भोपाल से श्योपुर लौट रहे थे। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को जोर से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रफाकत गौरी उर्फ किंग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बैरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान

  1. मौलाना अनीस साहब (बालापुरा, श्योपुर)
  2. खालिद भाई (बगवाज, श्योपुर)
  3. साजिद भाई (बगवाज, श्योपुर)
  4. नावेद भाई (किला श्योपुर)

कौन क्या करता था

  • मौलाना अनीस – स्थानीय मदरसा संचालित करते थे।
  • नावेद – पहले ट्रैफिक पुलिस में वार्डन थे, बाद में किराए की कार चलाने लगे।
  • साजिद – बगवाज में खेती करते थे, उनके दो बेटे और एक बेटी है।
  • खालिद – खेती-बाड़ी करते थे।

कौन घायल हुआ

  • रफाकत गौरी उर्फ किंग (बालापुरा) – गंभीर हालत में उपचाररत।

कहां से लौट रहे थे

चारों लोग परवलिया में आयोजित मौलाना महमूद मदनी के जलसे में शामिल होकर लौट रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे रात का भोजन कर श्योपुर के लिए रवाना हुए थे। करीब 60 किलोमीटर दूर बैरसिया-नजीराबाद रोड पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार