,

मीरजापुर में दर्दनाक वारदात मां ने दो बच्चों की हत्या कर खुद दी जान

- Advertisement -
Ad imageAd image

कछवां: थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। संगीता नामक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की गला और मुह में कपड़ा ठुसकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता का अपने पति के साथ पारिवारिक कलह चल रहा था। आज सुबह ही वह अपने मायके आई थी। इसके बाद उसने अपने दोनों बच्चों शिवांश (3 वर्ष 8 माह) और शुभंकर (14 माह) के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमरजीत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने बताया कि पारिवारिक कलह और मृतक महिला की मानसिक हालात कुछ ठीक नहीं थी कारण मौके पर बताया जा रहा है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। हालांकि शनीवर को सुबह ही मृतक महिला अपने मायके से ससुराल आई थी और देर शम को उसने अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतरने के बाद आत्महत्या कर ली।

मृतक महिला और दोनों बच्चों की फाइल फोटो

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज