,

Pesticide Consumption Case: कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, सूदखोरी और जमीन हड़पने के लगाए आरोप

Pesticide Consumption Case

Pesticide Consumption Case कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। युवक अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था और उसने कुछ लोगों पर सूदखोरी, दबाव बनाने तथा जमीन हड़पने की कोशिश के आरोप लगाए हैं।

शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था युवक

Pesticide Consumption Case जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा निवासी विजय कुमार अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचा था। शिकायत के दौरान उसने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूदखोरी और धमकी देने के लगाए आरोप

Pesticide Consumption Case युवक ने आरोप लगाया कि राजा दुबे, गज्जू और गुलशन चौबे द्वारा उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उसने यह भी दावा किया कि उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है और परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। युवक ने खुद को सूदखोरी से परेशान बताया।

अस्पताल में भर्ती, जांच का आश्वासन

Pesticide Consumption Case घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस और प्रशासन ने शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Read this: Kriti Sanon के रक्षा बंधन ऐड पर भड़कीं कंगना, पूछा- भाई को राखी बांधते वक्त अंडरगारमेंट्स क्यों पहनेंगी?

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में