रिपोर्ट: अफजाल अहमद
Jalaun Water Tank Protest जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक पत्नी और दो वर्षीय बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने अपनी मांगें पूरी न होने पर टंकी से कूदने की धमकी दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने से था नाराज
Jalaun Water Tank Protest जानकारी के अनुसार, युवक तीन भाइयों के बीच हुए मकान के बंटवारे से असंतुष्ट था। उसका आरोप था कि उसे मकान का पिछला हिस्सा दिया गया है और वहां तक आने-जाने के लिए उचित रास्ता भी नहीं छोड़ा गया। इसी बात से नाराज होकर वह अपनी पत्नी और मासूम बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया।

एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग
Jalaun Water Tank Protest टंकी पर चढ़े युवक ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए मौके पर एसडीएम को बुलाने की गुहार लगाई। करीब दो घंटे तक वह टंकी पर डटा रहा और कूदने की चेतावनी देता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।
पुलिस की समझाइश के बाद नीचे उतरा
Jalaun Water Tank Protest सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को काफी देर तक समझाया और उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।




