,

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

Anganwadi Supervisor Death

रिपोर्टर : सुभम कुमार

Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट के समीप हुए एक दर्दनाक रेल हादसे में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ज्योति वर्मा की मौत हो गई। वह आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के लिए जा रही थीं, तभी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

निरीक्षण के लिए जाते समय हुआ हादसा

Anganwadi Supervisor Death जानकारी के अनुसार, ज्योति वर्मा बड़ी डियांवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-47 के निरीक्षण के लिए जा रही थीं। डियांवा हॉल्ट से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पार करते समय वह हिलसा से फतुहा की ओर जा रहे एक रेलवे इंजन की चपेट में आ गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Anganwadi Supervisor Death घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सुपरवाइजर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया। प्रभारी सीडीपीओ स्वाति के अनुसार, पटना ले जाते समय रास्ते में ही ज्योति वर्मा ने दम तोड़ दिया।

कार्यालयों में शोक, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Anganwadi Supervisor Death ज्योति वर्मा के निधन की खबर से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर, अंचल अधिकारी प्रभात कुमार गोंड सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Read this: Chanakya Niti: ये 5 आदतें बना देती हैं इंसान को दूसरों की नजरों में कमजोर, सम्मान चाहिए तो आज ही छोड़ दें ये गलतियां

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक