,

बक्सवाहा हाट बाजार में ट्रैफिक जाम, एम्बुलेंस 15 मिनट तक फंसी, प्रशासन रहा नाकाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवां

बड़ा मलहरा/बक्सवाहा: के बक्सवाहा नगर के प्रसिद्ध हाट बाजार में हर रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। आसपास के लगभग 20 गाँवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाती है।

सड़क किनारे दुकानों का फैलाव और मोटरसाइकिल, ऑटो व पिकअप वाहन की अवैध पार्किंग से बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था का माहौल रहता है। हाल ही में एक एम्बुलेंस करीब 15 मिनट तक जाम में फंसी रही, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या बार-बार सामने आती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नागरिकों ने बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने तथा सड़क किनारे फैलने वाली दुकानों पर नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि आपातकालीन सेवाओं में कोई बाधा न आए और आम जनता को राहत मिल सके।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार