,

इंदौर में इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द, कई में भारी देरी, यात्रियों को रिफंड और दोबारा बुकिंग की सुविधा उपलब्ध

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: संचालित होने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान सेवाएं गुरुवार को भी प्रभावित रहीं। शहर से चलने वाली तीन फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया, जबकि तीन अन्य उड़ानों में काफी देरी दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को भी इंडिगो की 18 उड़ानें नहीं उड़ सकी थीं, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी।

इंदौर एयरपोर्ट पर सबसे अधिक उड़ानें इंडिगो द्वारा संचालित की जाती हैं। इसी वजह से उड़ान रद्द होने का असर अधिकतर यात्रियों पर पड़ा। एयरलाइन की ओर से बताया गया कि देश भर में ऑपरेशनल और तकनीकी दिक्कतों के चलते उड़ानों को रद्द या विलंबित करना पड़ा। प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस लेने या अगली उपलब्ध उड़ान में बिना शुल्क के दोबारा बुकिंग कराने का विकल्प प्रदान किया जा रहा है।

एक यात्री, शिवांशु मालवीय, ने बताया कि वे समय से एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन बाद में मालूम चला कि उड़ान रद्द कर दी गई है। इससे विवश होकर उन्हें दूसरी कंपनी की महंगी टिकट लेनी पड़ी।

आज रद्द की गई उड़ानें

इंदौर आने वाली उड़ान:

  1. 6E5161 — मुंबई से इंदौर

इंदौर से रवाना होने वाली उड़ानें:

  1. 6E2053 — इंदौर से मुंबई
  2. 6E6551 — इंदौर से मुंबई

आज देरी से आने-जाने वाली उड़ानें

  1. 6E284 — पुणे से इंदौर (लगभग 3 घंटे 32 मिनट देरी)
  2. 6E701 — इंदौर से बेंगलुरु (करीब 3 घंटे 10 मिनट देरी)
  3. 6E378 — इंदौर से हैदराबाद (लगभग 3 घंटे 40 मिनट देरी)

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…