गैलेंट्री अवॉर्ड में इस राज्य ने मारी बाजी, 15 अगस्त के अवसर पर 1037 जांबाजों को किया जाएगा सम्मान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर गजब का उत्साह है। भारत 15 अगस्त 2024 को अपनी 77वीं वर्षगांठ मनाएगा। हमें गुलामी से आजाद हुए 77 साल हो चुके हैं। हर साल इस खास मौके पर भारत अपने उन नायकों को याद करता है जिन्होंने देश के विकास के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कुछ ऐसा ही इस बार भी सरकार करने जा रही है। स्वतंत्रता दिवस 2024 के मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 1037 कार्मियों को वीरता और सेवा पदक से नवाजा जाएगा।

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

गृह मंत्रालय ने बुधवार 14 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक/उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्राप्त करने वालों की सूची जारी की है। इन सभी को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

इस बार वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) मेडल 1 को तो वीरता के लिए पदक (जीएम) 213 कर्मियों को दिया जाएगा। इसमें पुलिस सेवा को 208, अग्निशमन सेवा को 4, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा को 1 मेडल दिया जाएगा। वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) तेलंगाना पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल चादुवु यादैया को दिया गया है।

चादुवु यादैया ने 25 जुलाई 2022 को हुए डकैती के मामले में दुर्लभ वीरता दिखाई। चेन स्नैचिंग और आर्म्स डीलिंग में शामिल दो कुख्यात अपराधी ईशान निरंजन नीलमनाल्ली और राहुल को उन्होंने पकड़ा। इस दौरान बदमाशों ने इन पर चाकू से भी वार कर दिया। जिसकी वजह से वो बुरी तरह से घायल भी हो गए फिर भी उन्होंने वीरता दिखाते हुए अपराधियों को पकड़ा। घायल होने की वजह से चादुवु यादैया को 17 दिनों तक अस्पताल में इलाज चला था।

इस राज्य के पुलिसकर्मियों को सबसे ज्यादा मेडल

वीरता के लिए 213 पदक (जीएम) में से 208 जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों को दिए गए हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर पुलिस के 31 कर्मी, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 17-17 कर्मी, छत्तीसगढ़ के 15 कर्मी, मध्य प्रदेश के 12, झारखंड, पंजाब और तेलंगाना के 07-07 कर्मी, सीआरपीएफ के 52 कर्मी, एसएसबी के 14 कर्मी, सीआईएसएफ के 10 कर्मी, बीएसएफ के 06 कर्मी और बाकी पुलिस कर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और सीएपीएफ के हैं। इसके अलावा, दिल्ली और झारखंड अग्निशमन सेवा कर्मियों को क्रमशः 3 जीएम और 1 जीएम दिए गए हैं और उत्तर प्रदेश एचजीएंडसीडी कर्मियों को 1 जीएम प्रदान किया गया है।

विशिष्ठ सेवा में पुलिस ने मारी बाजी

विशिष्ट सेवा के लिए 94 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 75 पुलिस सेवा को, 8 अग्निशमन सेवा को, 8 नागरिक सुरक्षा-गृह रक्षक सेवा को और 3 सुधार सेवा को दिए गए हैं। बेहतरीन सेवा के लिए 729 पदक (एमएसएम) में से 624 पुलिस सेवा को, 47 अग्निशमन सेवा को, 47 नागरिक सुरक्षा और-गृह रक्षक सेवा को और 11 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

किसे दिए जाते हैं पदक?

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

दो बार दिए जाते हैं मेडल

बता दें कि गैलेंट्री अवॉर्ड्स साल में दो बार दिए जाते हैं। हर बार अलग-अलग कर्मियों को इस मेडल के लिए चुना जाता है। सबसे पहले 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर और दूसरी बार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह मेडल दिया जाता है। इनमें से कुछ पुरस्कार केवल सैनिकों को दिए जाते हैं, जबकि कुछ पुरस्कार पुलिस, जेलकर्मी और आम नागरिकों को भी दिए जाते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

Haridwar में बदला मौसम, बारिश से मिली राहत; मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

Report by: Dharmraj Haridwar में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ।

IIIT Hostel Theft Case: नया रायपुर के IIIT हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 लैपटॉप लेकर फरार हुआ चोर

IIIT Hostel Theft Case: एग्जाम के दौरान खाली हॉस्टल को बनाया निशाना

Food Poisoning Case: तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

Food Poisoning Case: फूड पॉइजनिंग की आशंका, तीन बच्चों का अस्पताल में

Narwana: आरोपी की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, घायल

Report by: Virendra Sharma Narwana: हरियाणा के नरवाना में रंगदारी मांगने के

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

Horoscope 12 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष राशि (Aries) आज का दिन विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

Hasya Vyang : पेट्रोल-डीजल के दाम और दिल के अरमान, सरकार कब तक मेहरबान ?

Hasya Vyang : भैया, ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध कब खत्म होगा कोई नहीं जानता,