,

जबलपुर में घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चुरा ले गए चोर, ईंटों पर रखी मिली गाड़ी

BY: Yoganand shrivastva

जबलपुर के संजीवनी नगर इलाके में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक कार के चारों टायर चुरा लिए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना 25 और 26 जून की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।

मालिक को सुबह हुई चोरी की जानकारी
पीड़ित सुनील साहू (48) ने बताया कि उन्होंने रात करीब 10:30 बजे अपनी कार घर के सामने पार्क की थी। जब अगली सुबह वे बाहर निकले, तो देखा कि कार ईंटों के सहारे खड़ी थी और उसके सभी टायर गायब थे। इस दृश्य को देखकर वह चौंक गए और तुरंत संजीवनी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि चोरी को बहुत ही सफाई से अंजाम दिया गया है, क्योंकि रात के समय किसी को कोई आहट तक नहीं हुई।

स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल
इस तरह की घटना क्षेत्र में पहली बार सामने आई है, जिससे स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि घर के सामने खड़ी गाड़ियों के साथ इस तरह की वारदात से उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस का दावा – जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि पुलिस की जांच तेजी से जारी है और जल्द ही इस चोरी को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…