,

सेना के MI-17 से हेलीकॉप्टर को किया जा रहा था एयरलिफ्ट, देखें- फिर कैसे केदारनाथ में हो गया क्रैश

केदारनाथ में मरम्मत कार्य के लिए एमआई-17 विमान से गौचर हवाई पट्टी पर लाया जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 24 मई 2024 को तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट किया जा रहा था, लेकिन उसे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

इस घटना को लेकर जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा, “शनिवार को एमआई-17 विमान की मदद से हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए गौचर हवाई पट्टी पर ले जाने की योजना थी। थोड़ी दूरी तय करते ही हेलीकॉप्टर के वजन और हवा के कारण एमआई-17 का संतुलन बिगड़ने लगा, जिसके कारण हेलीकॉप्टर को थारू कैंप के पास उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में कोई यात्री या सामान नहीं था। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। टीम स्थिति का निरीक्षण कर रही है।”

SDRF ने क्या बताया?

वहीं SDRF ने बताया, “आज SDRF बचाव दल को पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से सूचना मिली कि एक निजी कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे श्री केदारनाथ हेलीपैड से दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा गोचर हेलीपैड तक ले जाया जा रहा था, थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया है। SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। SDRF की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।”

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के जिलों में 2…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…