दुमका में स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक चडरा मुर्मू के परिवार की आर्थिक दयनीय स्थिति, पुत्रवधू मजदूरी करके चला रही परिवार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: आगस्टीन हेम्बरम

दुमका: जिला के काठीकुंड प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत तिलायटांड गांव में स्वतंत्रता सेनानी और अखंड बिहार के पूर्व विधायक चडरा मुर्मू उर्फ चंदा मुर्मू के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। उनके पुत्रवधू लुखी हेम्बरम और पौत्र अनिकेत मुर्मू मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

पुत्रवधू लुखी हेम्बरम ने बताया कि उनके ससुर गांधीवादी विचारधारा के थे और उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल केजरीवाल के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी योगदान के लिए उन्हें 15 अगस्त 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया था।

चडरा मुर्मू 1969 में शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र चुनाव जीतकर विधायक बने थे, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बरियार हेम्बरम को पराजित किया था। लेकिन उनके निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। लुखी हेम्बरम ने बताया कि उनके पति दीबू मुर्मू के समय तक और सास के निधन के बाद उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

आर्थिक संघर्ष और शिक्षा:
लुखी हेम्बरम ने बताया कि 2017 में पति के निधन के बाद उन्हें अपने एकलौते बेटे अनिकेत मुर्मू की पढ़ाई के लिए मजदूरी करनी पड़ी। उन्होंने बेटे को 2024 में बीएड तक पढ़ाया, लेकिन सरकारी नियम और नीतियों के कारण बेटा भी अब बेरोजगार है। परिवार को जनवितरण योजना के तहत केवल चावल ही मिल रहा है। अब तक उन्हें अवुआ आवास, विधवा पेंशन या अन्य कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है।

पुत्रवधू लुखी हेम्बरम ने कहा,
“मैं मजदूरी करके अपने बेटे को पढ़ा रही हूं। हर दिन संघर्ष में गुजरता है, लेकिन बेटे की शिक्षा मेरी प्राथमिकता है।”

सांसद की प्रतिक्रिया:
दुमका लोकसभा सांसद नलीन सोरेन ने इस मामले पर कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक चडरा मुर्मू के परिवार के पेंशन और कल्याण के लिए वे निश्चित रूप से पहल करेंगे।

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र

Balod में एनएच-30 पर आरटीओ उड़नदस्ता टीम की अवैध वसूली का मामला

Report by: Rajesh Sahu Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद अगर आप नेशनल हाईवे-30

Balod Road Accident: बालोद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक

Balrampur में अफीम खेती मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Report by: Sunil Thakur Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस ने अवैध अफीम

Raipur Assembly Gherao: रायपुर में विधानसभा घेराव से पहले सख्त सुरक्षा, कई जगह बैरिकेडिंग

Raipur Assembly Gherao: कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस पूरी

Kurukshetra में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Report by: GURDEEP SINGH GUJRAL Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेश्वर मोहल्ला

Durg Communal Tension: दुर्ग के गफ्फार मोहल्ले में साम्प्रदायिक तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च

Durg Communal Tension: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ले में सोमवार

Divyanka Tripathi और विवेक दहिया बनने जा रहे हैं माता-पिता, जल्द होगी बेबी शावर

Divyanka Tripathi: टेलीविजन की चर्चित जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द

US strikes Iranian ships: ट्रंप का दावा, ईरान की मिसाइल क्षमता लगभग खत्म, माइन-लेइंग जहाज नष्ट

US strikes Iranian ships: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान

PAK- AFG War: पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर किया हमला , 400 से अधिक की मौत

PAK- AFG War: सोमवार की देर रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में